Sunday, 5 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

स्टेडियम में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:रानियां में मामा के घर आया था, रास्ते में खरीदा नशीला पदार्थ

INT News5 July 2026 at 09:24 pm

सिरसा जिले के रानियां के नानुआना रोड स्थित खेल स्टेडियम में आज देर शाम नशे की ओवरडोज से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी मां के साथ रानियां में अपने मामा के घर आया हुआ था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया और परिजनों से पूछताछ की। मेडिकल स्टोर से खरीदा था नशा पुलिस के अनुसार, युवक ने रास्ते में एक मेडिकल स्टोर से नशा खरीदा था। खेल स्टेडियम को खाली देखकर उसने वहीं पर नशे का सेवन किया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदर सिंह (19) पुत्र सतपाल के रूप में हुई है, जो ढाणी ख्योवाली का रहने वाला था। मामले की जांच में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि सिकंदर पिछले दो से तीन वर्षों से मेडिकल नशे का आदी था। वह अपनी मां के साथ रानियां के वार्ड नंबर-7 में अपने मामा के घर ठहरा हुआ था। सिकंदर राय सिख समुदाय से संबंध रखता था। रानियां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।