Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सतना में बंधे हाथ-पैरों के साथ बेहोश मिली नाबालिग:शरीर पर चोट के निशान, कपड़े फटे; CCTV खंगाल रही पुलिस

INT News14 July 2026 at 08:49 am

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के कैमा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक नाबालिग सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, मुंह भी बंधा था और शरीर पर चोट के निशान थे। उसके कपड़े भी फटे थे। यह देखकर सरपंच मनोज कुमार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय महिला छोटीबाई कोल की मदद से लड़की को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलते ही सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान और टीआई सुदीप सोनी भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं

अधिकारियों ने बताया कि लड़की काफी डरी-सहमी है और फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसका इलाज किया जा रहा है। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि नाबालिग की स्थिति में सुधार होते ही महिला अधिकारी के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। उसके मिलने की जगह से लेकर आने-जाने के सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। प्राथमिक जांच में नाबालिग का संबंध मैहर जिले से होने की बात सामने आई है, जिस पर मैहर पुलिस से भी संपर्क किया गया है। लड़की के साथ किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस तेजी से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।