Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

झाड़ियों में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश:रात में पति से हुआ था विवाद, सुबह बेटी ने खोजा तो घर से बाहर मिला शव

INT News14 July 2026 at 08:42 am

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति घर से लापता है, जिसके चलते पुलिस उससे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। बेटी स्कूल से लौटी तो घर में नहीं मिली मां जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी राजकुमारी चौहान (48) का शव मस्जिदपारा स्थित झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिला। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने पर मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद घर के बाहर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पति लापता, हत्या के एंगल से जांच घटना के बाद से महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से गायब बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस उसे भी जांच के दायरे में रखकर तलाश कर रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।