Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हवाई फायर रोकने पर संचालक की गोली मारकर हत्या:शहडोल में नकाबपोश ने सीने में दागी दो गोलियां; आरोपी फरार

INT News14 July 2026 at 08:45 am

शहडोल में सोमवार देर रात चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रज्जन कहार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। मामला अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक से आकर पहले हवाई फायर किया था। घटना संचालक की दुकान के पास हुई, जहां वह मौजूद था। दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि नकाबपोश युवक ने पहले हवाई फायर किया था। जब संचालक ने इसका विरोध किया और कहा "हो गया इतना ही", तो हमलावर ने उसके सीने में गोली मार दी। संचालक के सीने में दो गोली मारी वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने दूसरी गोली भी संचालक के सीने में दाग दी। गोली लगने से संचालक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल रज्जन को तत्काल इलाज के लिए अनूपपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जिलेभर में नाकाबंदी कर दबिश जारी प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और नशे से जुड़े एंगल सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी के स्थानीय व्यक्ति होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि बीते महीने भी रामपुर क्षेत्र में गोली चलने की घटना सामने आई थी। उस समय सीमा विवाद के बीच अनूपपुर कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। यह इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना है।