national · पश्चिम बंगाल
‘हर घर तिरंगा’ रैली में शामिल हुए बंगाल के मुख्यमंत्री, रक्षाबंधन को सरकारी तौर पर मनाने का ऐलान
INT News10 August 2026 at 11:57 pm

कोलकाता, 10 अगस्त। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता में आयोजित 'हर घर तिरंगा' रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हाथ में तिरंगा लेकर करीब ढाई किलोमीटर तक पदयात्रा की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और हजारों आम नागरिक भी तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए।