Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

INT News10 August 2026 at 11:58 pm

पुणे, 10 अगस्त। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया। गंदगी, एक्सपायरी सामान और नियमों के उल्लंघन पर 12 होटल-रेस्टोरेंट और बेकरी के लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिए गए। साथ ही करीब 1.49 लाख रुपए का मिठा मावा भी जब्त किया गया।