Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

केंद्र की मौजूदा सरकार ने हर मोर्चे पर देश को सशक्त किया : मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

INT News11 August 2026 at 12:03 am

बागपत, 11 अगस्त। ऑल इंडियन एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए कांग्रेस की ओर से उनके इस्तीफे की मांग पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आर्टिकल 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की कार्रवाई और पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।