national · दिल्ली
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता के आरोपों पर घमासान, भाजपा विधायकों ने कार्रवाई की मांग की
INT News10 August 2026 at 11:56 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के आरोपों के समर्थन में भाजपा के कई विधायकों ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक के कथित अभद्र व्यवहार और असंसदीय व्यवहार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा विधायकों ने इसे विधानसभा की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।