national
36000 फीट की ऊंचाई पर फेल हुआ Air India का इंजन, पायलट की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों जानें

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बोइंग 737 विमान कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भर चुका था. टेक-ऑफ के लगभग 50 मिनट बाद, जब विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तब पायलट और को-पायलट ने देखा कि इंजन नंबर-1 का ऑयल लेवल बेहद तेजी से घट रहा है.
क्रू ने लिया 'FORDEC' आकलन का सहारा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 'FORDEC' (फैक्ट्स, ऑप्शंस, रिस्क, डिसीजन, एग्जीक्यूशन, चेक) प्रक्रिया के जरिए खतरे का आकलन किया. ऑयल प्रेशर रेड जोन में पहुंचते ही सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इंजन को बंद कर दिया गया.
सुरक्षित उतरे सभी यात्री
ऑयल लगातार कम होने के कारण पायलटों ने अबू धाबी की यात्रा रद्द करने और वापस कोच्चि लौटने का फैसला किया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को स्थिति की जानकारी देने के बाद विमान को वापस मोड़ा गया और कोचीन एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 की मौत, 30 छात्रों के दबे होने की आशंका! हाईकोर्ट ने PIL पर तत्काल सुनवाई को दी मंजूरी