समाचार · मध्य प्रदेश
नीमच में रविवार को 4 घंटे बिजली कटौती:बस स्टैंड फीडर मेंटेनेंस से सुबह 7 से 11 बजे तक कई इलाके प्रभावित
नीमच शहर के एक बड़े हिस्से में रविवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक यानी चार घंटे बिजली गुल रहेगी। यह कटौती 33 केवी बस स्टैंड फीडर पर जरूरी लाइन मेंटेनेंस (रखरखाव) के काम की वजह से की जाएगी। नीमच शहर के असिस्टेंट इंजीनियर के मुताबिक, इस मेंटेनेंस काम के कारण 33/11 केवी बस स्टैंड ग्रिड से जुड़े सभी मुख्य फीडर प्रभावित होंगे। इनमें कीर्ति नगर फीडर, मेशी शोरूम फीडर, महू रोड फीडर, वॉटर वर्क्स फीडर और सिटी फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से जुड़े मुख्य इलाकों जैसे नीमच सिटी, इंदिरा नगर, महू रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, यादव मंडी, जिला अस्पताल और सिविल हॉस्पिटल जैसे हाई-वोल्टेज उपभोक्ता क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कंपनी की उपभोक्ताओं से अपील बिजली कंपनी ने आम जनता और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह के अपने जरूरी काम बिजली कटौती के समय से पहले ही निपटा लें। इसके साथ ही कंपनी ने साफ किया है कि काम की जरूरत को देखते हुए बिजली कटौती के इस समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।