world
छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने जुलाई में 21 लाख से अधिक यात्रियों को सेवाएं दीं
INT News3 August 2026 at 09:11 pm

बीजिंग, 3 अगस्त। चाइना रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग समूह से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन के दौरान 31 जुलाई तक छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने 21 लाख 62 हजार से अधिक यात्रियों को सेवाएं दीं। इस दौरान रेलवे ने 26 लाख 49 हजार टन से अधिक माल का भी परिवहन किया। यात्री और माल दोनों क्षेत्रों में यह मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।