national
मदरसों के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान स्वागत योग्य: काजी नज्म अली
INT News29 September 2026 at 08:34 pm

मिर्जापुर, 29 सितंबर। काजी नज्म अली ने मदरसों की समस्याओं के समाधान और शिक्षकों की नियुक्ति और वेतन बहाली को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मदरसों से जुड़ी समस्याएं केवल आधुनिकीकरण शिक्षकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिग्री, नियुक्ति, पेंशन और मान्यता से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी हैं। काजी नज्म अली ने अपील की कि समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल करे।