Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सदर बाजार में 3 घंटे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:14 व्यापारियों के चालान काटे, CMO बोले- दोबारा कब्जा किया तो सामान जब्त होगा

INT News24 October 2026 at 03:51 pm

भिंड के सदर बाजार में शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में न्यायालय, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। करीब तीन घंटे चले अभियान में फुटपाथ खाली कराए गए। 14 व्यापारियों के चालान काटे गए। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, टीम के बाजार से लौटने के बाद कुछ व्यापारियों ने फिर फुटपाथ पर सामान रखना शुरू कर दिया। हाथ ठेले भी वापस पहुंच गए। टीम ने परेड चौराहे से गुड़ मार्केट तक निरीक्षण किया। फुटपाथ पर दुकानें लगाने और सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों को सामान दुकानों के अंदर रखने की हिदायत दी गई। तस्वीरें देखें… कार्रवाई के दौरान फुटपाथ खाली कराए गए। जिससे बाजार में पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही के लिए जगह बनी। अभियान में न्यायालय, नगर पालिका और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। 14 व्यापारियों के काटे चालान नगर पालिका के सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती के मुताबिक, अभियान के दौरान 14 व्यापारियों के चालान काटे गए। जुर्माने की राशि 500, 700, 1,000 और 2,000 रुपए रखी गई। सीएमओ ने बताया कि जिन व्यापारियों ने मौके पर चालान की राशि जमा नहीं की। उनके प्रकरण न्यायालय में पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगे अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। फुटपाथों पर अतिक्रमण से यातायात प्रभावित सदर बाजार में फुटपाथों पर दुकानें लगाने और सामान फैलाने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। परेड चौराहे से गुड़ मार्केट तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, कुछ जगह अतिक्रमण के कारण सड़क की उपयोगी चौड़ाई 5 से 6 फीट तक रह जाती है। इससे चार पहिया वाहनों की आवाजाही मुश्किल होती है। दोपहिया वाहन चालकों को भी जाम का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई के बाद फुटपाथ खाली रखना चुनौती शनिवार को संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान फुटपाथ खाली कराए गए। लेकिन टीम के लौटने के बाद दोबारा सामान रखे जाने की जानकारी सामने आई। इससे अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ फुटपाथों को लगातार खाली रखने की चुनौती भी सामने आती है।