Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बालाघाट में कांग्रेस 19 अगस्त को करेगी प्रदर्शन:चावल घोटाला, बच्चों की मौतों का मुद्दा उठाएगी, विधायक बोलीं- पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही

INT News11 August 2026 at 05:06 pm

बालाघाट में कांग्रेस 19 अगस्त को मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। यह प्रदर्शन चावल घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत और जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया जाएगा। मंगलवार को विधायक अनुभा मुंजारे ने प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। जिले में सामने आए करोड़ों रुपये के चावल घोटाले में राजनीतिक पहुंच वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई धीमी है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और आरोपियों को पकड़ने में हो रही देरी पर सवाल उठ रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर होगा प्रदर्शन इसके अलावा, जिले के आदिवासी अंचल में दूषित पेयजल और पोषण की कमी से छह बच्चों की मौत हो गई है। प्रशासन अब तक बच्चों की मौत के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं कर पाया है, जिससे पीड़ित परिवारों में न्याय न मिलने को लेकर नाराजगी है। जिले में हत्या, लूट और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे जिले की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जो कांग्रेस के आंदोलन का एक प्रमुख कारण है। कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि आरोपी बड़े शहरों में मौज कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही से बच्चों की मौत और अपराधों पर पुलिस की खामोशी को भी उठाया। कांग्रेस का लक्ष्य इस आंदोलन के माध्यम से शासन और प्रशासन को जगाना है।