national
जम्मू-कश्मीर: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से कठुआ में खेती को बढ़ावा, किसान बोले- हो रहा मुनाफा
INT News10 August 2026 at 10:50 pm

कठुआ, 10 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की सरथल घाटी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने छोटे किसानों की तकदीर बदल दी है। पीएम किसान निधि से सीधे खाते में आने वाली मदद से घाटी के किसान अब आलू और सब्जियां उगाकर न सिर्फ स्थानीय मंडियों, बल्कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश की मंडियों तक आपूर्ति कर रहे हैं।