Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली: नेब सराय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

INT News10 August 2026 at 11:41 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा अग्निकांड टल गया। डुग्गल कॉलोनी, गेट नंबर-2 में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।