national · पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल को भेजा कानूनी नोटिस
INT News10 August 2026 at 11:44 pm

कोलकाता, 10 अगस्त। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने अभिषेक बनर्जी और उनके निजी सहायक सुमित रॉय को लेकर मीडिया में तथ्यहीन और अनुचित बयान दिए हैं।