समाचार · हरियाणा
कैथल में माइनर में शव मिलने से फैली सनसनी:गांव दयोहरा निवासी रिंकू के रूप में पहचान, नहाने गया था
कैथल के गांव अटेला में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव माइनर में पाया गया। माइनर में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पशुओं को पानी पिलाने के लिए गए गांव के लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को माइनर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। गांव दयोहरा का रहने वाला मृतक की पहचान गांव दयोहरा के रहने वाले रिंकू के रूप में हुई है। सदर थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अटेला में माइनर में शव बहकर आया है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकल गया। बाहर नहीं निकल सका उन्होंने बताया कि रिंकू शाम के समय माइनर में नहाने के लिए गया था। पैर फिसलने के कारण वह माइनर में गिर गया। बाद में बाहर नहीं निकल सका और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का शव अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। उसके शरीर पर कोई चोट इत्यादि का निशान नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो को सौंपा जाएगा शव थाना प्रभारी ने बताया कि आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।