Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

'मन के मौसम' नारी मन की संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज: जयवीर सिंह

INT News22 July 2026 at 04:21 pm

लखनऊ, 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को लेखिका रुचि चौहान के प्रथम काव्य संग्रह 'मन के मौसम' का विमोचन करते हुए कहा कि यह कृति नारी मन की कोमल संवेदनाओं, संघर्ष और जीवन के विविध भावों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक नारी समाज और आधी आबादी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।