समाचार · महाराष्ट्र
लगातार तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 715 अंक फिसला
INT News22 July 2026 at 04:13 pm

मुंबई, 22 जुलाई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में करीब 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।