समाचार · दिल्ली
सदन में निष्पक्ष चर्चा तभी संभव है जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंः खड़गे
INT News22 July 2026 at 04:13 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। विपक्ष ने बुधवार को संसद में स्पष्ट तौर पर कहा कि है सदन में निष्पक्ष चर्चा तभी संभव है जब कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। राज्यसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की माँग की। उन्होंने स्पष्ट किया की यहां निष्पक्ष व सार्थक चर्चा तभी हो सकती है जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा की सरकार को शिक्षा मंत्री का राजीनामा लेना चाहिए।