sports
कुलदीप यादव यॉर्कशायर से जुड़े, 'वन-डे कप' और 'काउंटी चैंपियनशिप' खेलते नजर आएंगे
INT News22 July 2026 at 04:24 pm

लीड्स, 22 जुलाई। बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा घरेलू सीजन के लिए इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ करार किया है। क्लब ने बुधवार को भारत के प्रमुख खिलाड़ी के जुड़ने की घोषणा की।