national · दिल्ली
कांग्रेस सांसदों ने सरकार पर कसा तंज, कहा-'आंदोलन को बलपूर्वक दबाने में जुटी सरकार'
INT News22 July 2026 at 04:24 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। छात्रों से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग करने और संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया।