Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

INT News22 July 2026 at 03:57 pm

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज तफादजवा त्सिगा को शामिल किया गया है. वहीं इस टीम में ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यमैन न्यामहुरी की वापसी हुई है.

जिम्बाब्वे में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 25 और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेली जाएगी. इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. सभी मुकाबले 4:30 बजे से शुरू होंगे.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, और तफादजवा त्सिगा (विकेटकीपर).

तफादजवा त्सिगा को पहली बार टी20 में मिला मौका

जिम्बाब्वे की ओर से 10 टेस्ट मैच खेल चुके त्सिगा ने अब तक लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में अपना डेब्यू नहीं किया है. त्सिगा को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है. त्सिगा के साथ 2025 के बाद मधेवेरे को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है.

सिकंदर रजा के हाथों में टीम की कमान

जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा पर भरोसा दिखाया है. बांग्लादेश के खिलाफ रजा की अगुवाई में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन शानदार रहा. रजा की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम किया. हालांकि, टी20 में जिम्बाब्वे को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. अब रजा के सामने भारत की मुश्किल चुनौती है. हाल में भी ही भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है. भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड में खेले गए टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जिम्बाब्वे को हराया था

दोनों टीमों के बीच पिछली बार भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में हुई थी. जिसमें भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया था. यह मुकाबला चेन्नई में खेला गया था. इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: न जियोहॉटस्टार, न सोनी लिव...भारत-जिम्बाब्वे सीरीज देखने के लिए फैंस को जेब करनी होगी ढीली