Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

रांची: कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

INT News22 July 2026 at 04:15 pm

रांची, 22 जुलाई। रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) मुख्यालय के घेराव के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें मुख्य द्वार से पहले रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा कांग्रेस कार्यालय के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।