Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'वंदे मातरम' बिल का काजी मोहम्मद अरशद ने किया समर्थन, कहा- विरोध करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

INT News20 July 2026 at 11:35 pm

आजमगढ़, 20 जुलाई। प्रस्तावित वंदे मातरम बिल को लेकर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुस्लिम समुदाय के काजी मोहम्मद अरशद ने इस प्रस्तावित विधेयक का समर्थन करते हुए इसे देश की गरिमा और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यदि वंदे मातरम के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाया जाता है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए और उसका विरोध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी होना चाहिए।