Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

HSGMC मेंबर सिरसा के गुरमेज पर जानलेवा हमला:आरोप-पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़े, आंख में लगा कांच, अंबाला सिख-प्रोटेस्ट में गए थे

INT News14 August 2026 at 04:43 pm

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के मेंबर एवं सिरसा निवासी गुरमेज सिंह पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ये आरोप भी पुलिस पर हैं। वे अपने सिख संगत के साथ अंबाला में सिख प्रदर्शन में गए हुए थे। वहां से वापस आ रहे थे तो रास्ते में पुलिस ने रोक लिया और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़-फोड़ दिए गए। जानकारी के अनुसार, ये घटना वीरवार रात करीब 9 से 10 बजे की है। इसका एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। वीडियो में क्षतिग्रस्त गाड़ी व सिख संगत घटना के बारे में बता रहे हैं। आरोप है कि हमले में गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया और शीशा टूटने पर कांच का टुकड़ा एक संगत की आंख में जा लगा, जिससे वह चोटिल हो गया। HSGMC मेंबर गुरमेज सिंह ने एप की टीम से बातचीत में बताया, वे प्रदर्शन में शांतिपूर्वक शामिल होने के लिए गए थे। वहां से पुलिस ने उनको दूसरे रास्ते से होकर जाने के लिए कहा था। उसी बताए गए रास्ते से जा रहे थे तो आगे भी पुलिस मिल गई। पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस से बहुत आग्रह किया कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल होने आए थे, न ही उनके पास किसी प्रकार के हथियार है। फिर भी 100 से 150 पुलिसकर्मी थे और गाड़ी को नुकसान पहुंचा दिया। उनके साथ गाड़ी में सिरसा से वेद प्रकाश साहूवाला, बिंदर सिंह खालसा और अमृतपाल ओढा भी थे। उनमें एक सिख संगत को गाड़ी का शीशा टूटकर आंख में जा लगा, जिससे चोटिल हो गए। सिरसा से वार्ड 33 से चयनित मेंबर सिरसा निवासी गुरमेज सिंह वार्ड नंबर 33 से हरियाणा सिख गुरद्वारा कमेटी से चयनित मेंबर है। इसमें मुल्लेवाला से चोबुर्जा से मुसाहिबवाला एरिया आता है। इन्होंने पहले आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, पर बाद में अकाल पंथक मोर्चा के नाम से दल में शामिल हो गए। सिरसा में इन सीटों पर रहा था कड़ा मुकाबला जनवरी 2025 में हुए चुनाव में सिरसा से तीन प्रमुख चेहरों में से जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को करारी हार का सामना करना पड़ा था। दादूवाल को गांव कालांवाली निवासी 28 वर्षीय साधारण युवक बिंदर सिंह खालसा ने हराया है। सिरसा के कालांवाली में वार्ड नंबर 35 सबसे हॉट सीट रही थी। वार्ड नंबर 33 से उस समय आजाद उम्मीदवार गुरमेज सिंह ने जीत हासिल की थी। गुरमेज सिंह को 2887 वोट मिले थे और प्रतिद्वंद्वि अमनदीप कौर खालसा को 796 वोट मिले थे। इन्होने बड़े अंतर से 2091 वोट से हराया था। मंड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अंबाला में प्रदर्शन में गए थे दरअसल, गुरसिमरन मंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और हमले के आरोपी रिहा करने की मांग को लेकर अंबाला में सिख संगत की ओर से प्रदर्शन किया गया। इसमें हरियाणा व पंजाब से भारी संख्या में सिख संगत पहुंची और सिरसा से भी मेंबर गुरमेज सिंह व अन्य सिख संगत उसमें शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान सिख संगत और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति बन गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। SC में पहुंचा मामला इसलिए नहीं हुआ चुनाव पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में कमेटी को लेकर फैसला हुआ था और एक एडहॉक कमेटी भी बनाई गई थी। उस वक्त मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाने से चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद भाजपा सरकार में फैसला हरियाणा के हक में आया, लेकिन फिर चुनाव नहीं हो पाए। इसके कारण 18 माह के लिए फिर से एडहॉक कमेटी गठित हुई थी।