समाचार · पंजाब
इंडस्ट्री की मांग पर तैयार किए जा रहे हैं स्टूडेंट
| जालंधर डिजिटल फाइनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वैश्विक व्यापार के बदलते दौर में उद्योगों की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। कंपनियां अब ऐसे ग्रेजुएट्स की तलाश में हैं, जिनके पास केवल डिग्री ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कौशल भी हो। इसी मांग को देखते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) का मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस अपने बीबीए और बी.कॉम कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को तैयार कर रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार, इन कार्यक्रमों में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री पार्टनरशिप, हैकाथॉन, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और विदेश में अध्ययन के अवसर दिए जा रहे हैं। छात्रों को लाइव स्टॉक ट्रेडिंग, ड्रॉप शिपिंग और वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं के समाधान जैसी गतिविधियों से व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है। बी.कॉम कार्यक्रमों में पेटीएम के सहयोग से फिनटेक और एआई, यूएस-सीएमए के साथ इंटीग्रेटेड बी.कॉम (मैनेजमेंट अकाउंटिंग एवं इंटरनेशनल फाइनेंस) तथा यूके-एसीसीए के साथ इंटीग्रेटेड बी.कॉम (इंटरनेशनल अकाउंटिंग) जैसे आधुनिक कोर्स शामिल हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल फाइनेंस और एआई आधारित बिजनेस समाधान में दक्ष बनाना है। दूसरी ओर, बीबीए कार्यक्रमों में छात्रों को एआई एवं मशीन लर्निंग, कार्गो, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और फाइनेंशियल मार्केट्स जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय का दावा है कि इस अनुभव आधारित शिक्षण प्रणाली के माध्यम से छात्र फाइनेंस, मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट सेक्टर में सफल करियर के लिए पूरी तरह सक्षम हो रहे हैं।