national · पश्चिम बंगाल
कोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली छापेमारी, 2.20 करोड़ रुपये नकद बरामद; महिला समेत सात गिरफ्तार
INT News14 July 2026 at 04:15 pm

कोलकाता, 14 जुलाई। कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रातभर चली संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 2.20 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।