Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · छत्तीसगढ़

तमिलनाडु : करूर में टीवीके नेता ने शादीशुदा महिला से की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पीटा

INT News14 July 2026 at 04:12 pm

करूर, 14 जुलाई। तमिनाडु के करूर जिले में स्थित कुलिथलाई की एक शादीशुदा महिला ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) यूनियन सेक्रेटरी रमेश पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीवीके नेता को पकड़ कर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। कृष्णरायपुरम के टीवीके ईस्ट यूनियन सेक्रेटरी रमेश का अभी कुलिथलाई डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।