national
जेवर एयरपोर्ट ने जुलाई में बनाया रिकॉर्ड, जून के मुकाबले यात्री संख्या में बड़ा उछाल
INT News14 July 2026 at 04:36 pm

गेटर नोएडा, 14 जुलाई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट के परिचालन से जुड़े ताजा ऑपरेशनल पैसेंजर काउंट (S26) के आंकड़े बताते हैं कि लोग अब यात्रा के लिए दिल्ली के बजाय जेवर एयरपोर्ट को अधिक प्राथमिकता देने लगे हैं। जून के मुकाबले जुलाई में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि एयरपोर्ट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।