national · दिल्ली
ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर भाजपा के हमले के बीच केजरीवाल बोले- उसका आप से कोई संबंध नहीं
INT News14 July 2026 at 04:14 pm

नई दिल्ली, 14 जुलाई। 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के दोषी ठहराए जाने पर हो रही आलोचना के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को खुद को इस मामले से अलग करने की कोशिश की। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हमने उसे बहुत पहले ही पार्टी से निकाल दिया था।