समाचार · उत्तराखंड
कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिजॉर्ट में अय्याशी, 10 युवतियां पकड़ीं, 52 युवक गिरफ्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला में एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर 52 युवक और 10 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवकों पर पॉस्को समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवकों के लिए रिजॉर्ट संचालक नेपाल, पश्चिम बंगाल और यूपी की युवतियां लेकर आया था। आरोपियों में एक किशोर और एक किशोरी भी शामिल है।पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब की पेटियां और युवतियों पर उड़ाए गए रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ढेला रिजॉर्ट में बाहर से भारी संख्या में युवक व युवतियां आए हैं। उनको सेक्स रैकेट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया कि इसे लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, एसओजी और पुलिस लाइन की टीम का गठन किया गया।बताया कि टीम ने रिजॉर्ट में रामनगर सावल्दे में स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 52 युवक और 10 युवतियों को पकड़ा। बताया कि रिजॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार, शराब के नशे में महिलाओं को नचवाते, उनके ऊपर नोट उड़ाते और उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए पाया गया। 52 युवकों पर धारा 143 बीएनएस, धारा 3/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 14 पॉक्सो अधिनियम और 60/21आबकारी अधिनियम, धारा 77 किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।मेरठ के कंपनी मालिक ने बुक किया था रिजॉर्टरिजॉर्ट में अवैध गतिविधियां संचालित करने पर उक्त एक्रोन रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी उपेन्द्र कुमार पुत्र जेपी पाल निवासी ग्राम मुल्ताननगर थाना टीपीनगर, जिला मेरठ यूपी ने बताया कि वह सिकन्दराबाद इन्सेक्टिसाइड कम्पनी का मालिक है। कंपनी कृषि से संबंधित उपकरण बनाती है। वह अपनी कंपनी से जुड़े इन लोगों को यहां मनोरंजन के उद्देश्य से लेकर आया था।10-10 हजार में मंगवाई गई थी युवतियांइसके लिए उसने 10 दिन पहले रामनगर आकर एक्रोन रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्दर चौधरी से मुलाकात कर अपनी पार्टी के बारे में बताया। रिजॉर्ट भी बुक किया था। पुलिस के अनुसार रिजॉर्ट में पार्टी के लिए बुकिंग के दौरान ही शराब और लड़कियों की डिमांड कर दी थी। 10-10 हजार रुपये के हिसाब से युवतियां मंगवाई थीं।