Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाजापुर में किसान की खेत की टापरी में आग:दो गाय और बैल झुलसे; कृषि सामान भी जलकर खाक

INT News11 August 2026 at 05:03 pm

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में एक किसान की खेत पर बनी टापरी में आग लग गई। इस घटना में कृषि उपयोग का सामान जलकर खाक हो गया, जबकि दो गाय और एक बैल भी झुलस गए। यह घटना 10 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे हुई। मोहन बड़ोदिया निवासी किसान हेमंत बरेठा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे मोहन बड़ोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। हेमंत ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह अपने झरी वाले खेत पर पहुंचे, तो टापरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने देखा कि मवेशी भी इधर-उधर भाग रहे थे। दो गाय और एक बैल भी झुलसे टापरी के अंदर जाकर देखने पर आग लगी हुई मिली। आग से टापरी में रखा लगभग 20 छड़ी, दवाई छिड़कने वाला पंप, एक पलंग और एक जोड़ी बिस्तर पूरी तरह जल गए। आग की लपटों की चपेट में आने से टापरी के पास बंधी दो गाय और एक बैल भी झुलस गए। हेमंत के अनुसार, टापरी में आग अज्ञात कारणों से लगी। किसान हेमंत ने बताया कि घटना के दिन उनके भाई के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वे इलाज कराने शाजापुर गए थे। इस वजह से वे मंगलवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा सके। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।