Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रेवाडी में कंपनी कर्मी को ट्रॉला ने कुचला, मातम:गढ़ी बोलनी रोड पर लालपुर के पास हादसा, सिस्टम की लापरवाही जिंदगी पर भारी

INT News4 July 2026 at 07:44 pm

रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर शनिवार दोपहर ट्रॉले ने बाइक सवार कंपनी कर्मी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लालपुर बस स्टैंड पर हुए हादसे से हड़कंप मच गया। चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है तेज रफ्तार वाहनों और टूटी सड़क के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। पीछे से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार गांव शहबाजपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार नीमराना राजस्थान की कंपनी में काम करते थे। शनिवार को वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। गढ़ी बोलनी रोड पर जब बाइक लालपुर बस स्टैंड के पास पहुंची तो पीछे से ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरने के बाद अगले टायर ऊपर से गुजर गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना देने के बाद राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहले भी हो चुके हैं हादस सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लिया। घटना की सूचना मिलने परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तेज वाहनों के चलते यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से तेज वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। जिससे यहां होने वाले हादसों को कंट्रोल किया जा सके। पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।