Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. परमिंदर सिंह सम्मानित

INT News17 August 2026 at 05:30 am

अमृतसर| सीएचसी लोपोके से 31 जुलाई को रिटायर हुए मेडिकल अफसर (डेंटल) डॉ. परमिंदर सिंह को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पंजाब सरकार की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. परमिंदर ने सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूलों में लगातार दौरे कर बच्चों व शिक्षकों को दांतों की बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया और उनका इलाज किया। उन्होंने ‘महात्मा गांधी सरबत विकास योजना' के तहत झुग्गी-झोपड़ियों, गुज्जर डेरों व भट्ठों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए। इसके अलावा ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब' के अंतर्गत करीब 600 गर्भवती महिलाओं का इलाज किया, ‘मिशन फतेह' में कोविड-19 का मुकाबला किया और ‘स्वच्छ भारत अभियान' में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।