Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में नाग पंचमी पर दंगल कार्यक्रम:यूपी-एमपी सहित कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

INT News17 August 2026 at 08:56 pm

नाग पंचमी के अवसर पर मैहर शहर के बजरंग अखाड़ा, पूर्व दरवाजा में पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया। कुश्ती मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। यह दंगल शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ और लगभग 7 बजे तक चला। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों के बीच लगभग 15 मुकाबले हुए। प्रत्येक मुकाबले में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। चांद ने किया शोहिब को चित दंगल का एक प्रमुख मुकाबला कटनी के पहलवान चांद और जबलपुर के शोहिब के बीच हुआ, जिसमें चांद ने शोहिब को चित्त कर जीत हासिल की। वहीं, उत्तर प्रदेश के पहलवान लवकुश ने जबलपुर के शकील को हराकर मुकाबला जीता। इस आयोजन में कटनी, रीवा, मैहर, जबलपुर, सतना और भोपाल सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों से पहलवानों ने भाग लिया। अखाड़े में हुए मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार, नाग पंचमी पर यह पारंपरिक दंगल हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुश्ती की पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है। नकद पुरस्कार वितरित कार्यक्रम के आयोजक केशव प्रसाद चौरसिया थे, जबकि धर्मेश घई मुख्य अतिथि और नागेंद्र लाला बंडगैया संरक्षक रहे। माई की रसोई के संचालक धीरज पांडे के बेटे सौराज पांडेय ने पहलवानों को चुनरी पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। विजेता पहलवानों को मुकाबले के अनुसार 1000 और 800 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दंगल के दौरान बजरंग अखाड़ा परिसर में देर शाम तक कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही, जिससे पूरा क्षेत्र खेल और उत्साह के माहौल में डूबा रहा। दंगल की अन्य तस्वीरें…