Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

रोल कैमरा, एक्शन: उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय के भाषण पर कसा तंज, कहा- अगली बार अच्छी तैयारी करना

INT News7 September 2026 at 02:14 pm

उदयनिधि ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों के प्रिंटआउट लाकर जवाब देने में तीन दिन क्यों लग गए. मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, बिना किसी जवाब के बातें बनाना, दूसरों पर आरोप लगाना और ध्यान भटकाना ही उनका भाषण था. 'रोल कैमरा, एक्शन' मोड में बिना किसी तैयारी के घटिया संवाद बोले गए हैं. उदयनिधि ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष का जवाब सुनने के डर से छिपने के बजाय अगली बार अच्छी तैयारी करके आएं और बेहतर करने की कोशिश करें.

मुख्यमंत्री विजय ने DMK पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में डीएमके (DMK) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. विजय ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय ने पार्टी फंड के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ईडी के अनुसार पिछली सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और मंत्री सेंथिल बालाजी ने पार्टी फंड के नाम पर पैसे जुटाए थे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि पर भी अपने सरकारी पद के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया.

सीएम के आरोप पर स्पीकर के सामने धरने पर बैठे डीएमके विधायक

सीएम विजय के आरोपों के बाद डीएमके विधायकों ने स्पीकर के सामने जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री के भाषण का जवाब देने का मौका मांगा. जब अध्यक्ष ने बोलने की इजाजत देने से मना कर दिया, तो डीएमके विधायकों ने सदन से बाहर जाने (वॉकआउट) का फैसला किया.

सदन में दिखा भाईचारा

राजनीतिक टकराव और हंगामे के बीच विधानसभा में एक अच्छी तस्वीर भी देखने को मिली. जब डीएमके के सभी विधायक बाहर जा रहे थे, तब तिरुवैयारु से डीएमके विधायक दुरई चंद्रशेखर अपनी जगह पर ही बैठे रह गए. मुख्यमंत्री विजय ने जब उनसे पूछा कि वे क्यों नहीं जा रहे हैं, तो विधायक ने बताया कि वे उठ नहीं पा रहे हैं. यह सुनते ही मुख्यमंत्री विजय अपनी सीट से उठे, आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़ा और उन्हें खड़े होने में मदद की. डीएमके विधायक ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और फिर बाकी विधायकों के साथ बाहर चले गए. इस व्यवहार की सदन के सदस्यों ने मेज थपथपाकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: मौत से चंद मिनटों की दूरी ! जानिए कैसे दिल्ली इमारत हादसे में सुरक्षित बचा बंगाल का युवक