Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

X पर ट्रेंड कर रहा #RespectTheFlag, दीपके - नेहा की हिरासत के बाद तिरंगे को लेकर छिड़ी बहस

INT News16 October 2026 at 09:07 pm

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली और अभिजीत दीपके और नेहा बोरा की हिरासत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच X पर #RespectTheFlag ट्रेंड कर रहा है. तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को लेकर लोग अपनी राय रख रहे हैं.

तिरंगे के सम्मान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

CJP की ओर से दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली बुलाई गई थी. हालांकि, इलाके में लागू प्रतिबंधों के बीच अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई. जिसके बाद से ही अलग अल विपक्षी नेताओं के बयान सामने आ रहे है.

इस घटनाक्रम के बाद कई नेताओं और अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या तिरंगा फहराना अपराध है, जबकि ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को ‘अघोषित आपातकाल’ बताया. प्रकाश राज ने भी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए है.

ये भी पढ़ें: दीपके-नेहा की हिरासत पर विपक्ष हमलावर, ममता बोलीं ‘अघोषित आपातकाल’, केजरीवाल ने पूछा- क्या तिरंगा फहराना अपराध? जानिए किसने क्या कहा

#RespectTheFlag क्यों हो रहा है ट्रेंड?

X पर #RespectTheFlag हैशटैग तिरंगे के सम्मान और उसे फहराने के अधिकार को लेकर चल रही बहस के बीच चर्चा में है. 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी. अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज हो गई.

इसी दिन दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, “Our Tricolour deserves the highest respect. Let patriotism reflect in every gesture.” यानी, तिरंगे का सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए और देशभक्ति हमारे हर व्यवहार में दिखनी चाहिए. पुलिस ने पोस्ट के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से फहराने और उसके सम्मान से जुड़े नियम भी बताए थे.

इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग अभिजीत दीपके और अन्य प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर सवाल उठाते हुए तिरंगा फहराने के अधिकार की बात कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि तिरंगे का सम्मान करने के साथ-साथ कानून और निर्धारित नियमों का पालन करना भी जरूरी है.

इस तरह #RespectTheFlag के जरिए तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति और विरोध प्रदर्शन के अधिकार को लेकर बहस हो रही है. हालांकि, हैशटैग इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं है.

वहीं, दूसरी ओर सरकार के समर्थन में भी लोगों ने पोस्ट करना शुरू कर दिया है. X पर #CjpFlopShow हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक अलग ही खींचतान देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ लोग सरकार की कार्रवाई के विरोध में लगातार ट्वीट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार के समर्थन में भी लोग अपनी राय रख रहे हैं.