समाचार · मध्य प्रदेश
हरदा में योगमाया शर्मा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से 22 जिलों में घोषणा
INT News10 July 2026 at 09:37 pm
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश के 22 जिलों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में हरदा से योगमाया शर्मा को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। योगमाया शर्मा इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वह स्वदेशी जागरण मंच और नार्मदीय ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी रही हैं। योगमाया शर्मा लंबे समय से समाजसेवा और राजनीति में सक्रिय हैं। उनसे पहले अनिता अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा की हरदा जिलाध्यक्ष थीं।