Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

किशनपुरा में कार से आए 3 आरोपी डेढ़ मिनट में महिंद्रा पिकअप ले उड़े

INT News8 August 2026 at 05:56 am

| जालंधर किशनपुरा इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने महज डेढ़ मिनट में सड़क किनारे खड़ी एक महिंद्रा पिकअप चोरी कर ली। यह पूरी वारदात मोहल्ले के शिव मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी गाड़ी किशनपुरा निवासी लक्की की है, जो दूध सप्लाई का काम करता है। पीड़ित की शिकायत पर थाना रामामंडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। लक्की ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह उसने अपनी महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे खड़ी की थी और घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर जाने के लिए निकला, तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोर गाड़ी ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वीरवार रात करीब 3:10 बजे तीन लोग एक कार से किशनपुरा पहुंचे। उन्होंने अपनी कार को गली में मोड़कर पिकअप के ठीक पीछे लगा दिया। कार से एक युवक बाहर उतरा, जिसने सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। उसने सबसे पहले आसपास और सीसीटीवी कैमरों की तरफ देखा। इसके बाद उसने पिकअप के ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। फुटेज में दिख रहा है कि कुछ देर बाद युवक गाड़ी के पिछले हिस्से में जाता है और डाले के अंदर टॉर्च जलाकर सामान की जांच करता है। तसल्ली होने के बाद वह पिकअप का लॉक तोड़कर गाड़ी स्टार्ट करता है और फरार हो जाता है। इस पूरी वारदात के दौरान कार में सवार उसके दो साथी अंदर ही बैठे रहते हैं और चोरी होने के तुरंत बाद अपनी कार लेकर मौके से निकल जाते हैं।