national
मुजफ्फरनगर में मकान की छत गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत
INT News19 July 2026 at 11:47 pm

मुजफ्फरनगर, 19 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए, जिसमें चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।