Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

INT News21 November 2026 at 11:04 am

नई दिल्ली, 21 नवंबर। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ऑपरेशन मानसून थंडर को दोनों देशों की साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण करार दिया है। हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमेरिका में नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के भारतीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।