Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

"अब खून निकल जाएगा...", बिग बॉस 20 में अरिशफा खान की हरकतों से बौखलाईं आम्रपाली दुबे, सरेआम उड़ाईं धज्जियां

INT News25 September 2026 at 09:54 pm

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते हर दिन बदलते नजर आ रहे हैं. कभी दोस्ती देखने को मिलती है तो कभी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है. अब शो के एपिसोड 19 में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अरशिफा खान को लेकर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने घर के रिश्तों में बढ़ते तनाव की झलक दिखाई. आम्रपाली ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स के सामने अरशिफा को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह उनसे परेशान हो चुकी हैं.

'अरशिफा से पक चुकी हूं' - आम्रपाली

एपिसोड में आम्रपाली दुबे अपने साथी कंटेस्टेंट्स से अरशिफा खान को लेकर बात करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,

"अरिशफा खान से पक चुकी हूं, अब खून निकल जाएगा."

आम्रपाली की यह बात सुनकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी उनका रिएक्शन देखते रह गए. आम्रपाली की इस टिप्पणी से साफ नजर आया कि उस वक्त वह अरशिफा के व्यवहार से काफी परेशान थीं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मनोज तिवारी अपनी बेटी को देखो..." बिग बॉस में काजी का फूटा गुस्सा, सरेआम खोली रीति की पोल

अरशिफा को बताया 'Self-obsessed'

आम्रपाली यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अरशिफा के व्यक्तित्व को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अरशिफा को 'Self-obsessed' बताते हुए कहा कि वह हमेशा खुद के बारे में सोचती रहती हैं. आम्रपाली ने अपने अंदाज में इसे 'I, Me and Myself' कहा.

"Tuntun Mousi about Arishfa" - main apne se chote logo se baat karna pasand nahi karti 😤🥲

"Later she was bitching about Arishfa, she is fully obsessed with #ArishfaKhan " 👏💯 #BiggBoss20 #AmrapaliDubey pic.twitter.com/1BoCwOPyNB

— Max (@Mad_Max69ton) September 25, 2026

">

आम्रपाली की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें अरशिफा का खुद को लेकर ज्यादा फोकस करना पसंद नहीं आ रहा था.

घर में बढ़ रहा है दोनों के बीच तनाव?

आम्रपाली और अरशिफा की बॉन्डिंग बिग बॉस के इस सीजन में कई बार चर्चा में रही है. दोनों के बीच बातचीत और अलग-अलग मुद्दों पर मतभेद देखने को मिलते रहे हैं.

अब आम्रपाली का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि दोनों के बीच तनाव और बढ़ सकता है. अब आम्रपाली का अरशिफा को लेकर यह बयान देना लाजमी हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिना मूंछ वाले मर्द नहीं होते... आसिफ खान के बिगड़े बोल पर भड़के घरवाले, गुल्लू बोले- सलमान भाई के भी मूंछ नहीं है