entertainment
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
INT News25 September 2026 at 03:08 pm

मुंबई, 25 सितंबर। एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी शो 'चुंबक' में कॉमेडी रोल में नजर आने के बाद अब हेली शाह का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वह फेस्टिव सॉन्ग 'गलगोटो' में नजर आ रही हैं, जिसे नवरात्र सेलिब्रेशन से पहले रिलीज किया गया है।