Saturday, 29 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उधार में 14.32 लाख की सब्जी ले गए व्यापारी:जबलपुर में भरोसा जीतकर की ठगी; दो ट्रकों में मटर-लहसुन और तीसरे में फिर माल भरवाया

INT News28 August 2026 at 11:32 pm

जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र में सब्जी के थोक व्यापारी से 14.32 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मालेगांव (महाराष्ट्र) के दो आरोपियों ने पहले नगद भुगतान कर व्यापारी का भरोसा जीता, फिर उधार में लाखों रुपए का मटर और लहसुन लेकर भुगतान से इनकार कर दिया। शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ओमती के अग्रवाल कंपाउंड निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद एजाज विजयनगर मंडी में 'राजेश कुमार एजाज भाई' के नाम से थोक सब्जी का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक नवंबर 2025 में मालेगांव निवासी आरिफ शेख और शरीफ शेख उनकी दुकान पर आए थे। दोनों ने शुरुआत में लहसुन और मटर नगद खरीदा। इसके बाद हर महीने बड़ी मात्रा में माल खरीदने की बात कहकर व्यापारी का विश्वास जीत लिया। 24 नवंबर को उधार में माल लिया आरोपियों ने 24 नवंबर को ऑनलाइन पेमेंट और एटीएम काम नहीं करने की बात कही। पुराने लेन-देन पर भरोसा करते हुए एजाज ने उन्हें उधार में माल दे दिया। दो ट्रकों में 3 लाख 24 हजार 450 रुपए की मटर और 5 लाख 25 हजार 700 रुपए का लहसुन लोड कराया गया। दोनों ट्रक नंबर MH-30 BD 7577 और MH-30 BD 5594 थे। दो दिन बाद फिर 5.41 लाख का माल 26 नवंबर को आरोपियों ने तीसरे ट्रक MH-20 GC 9387 में 5 लाख 41 हजार 500 रुपए की मटर भरवाई और मालेगांव रवाना कर दी। इस तरह आरोपियों ने कुल 14 लाख 32 हजार 150 रुपए का माल उधार में लिया। भुगतान मांगा तो फोन उठाना बंद किया माल पहुंचने के बाद एजाज ने आरोपियों से रुपए मांगे। दोनों पहले टालमटोल करते रहे। बाद में भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने 26 अगस्त को विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरिफ शेख और शरीफ शेख के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ माल और ट्रकों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।