world
फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित
INT News21 November 2026 at 09:46 am

मनीला, 21 नवंबर। हांगकांग से पापुआ न्यू गिनी जा रहे एयर नियुगिनी के एक विमान की शनिवार तड़के दक्षिणी फिलीपींस के दावाओ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। विमान के दाहिने इंजन में आग या चिंगारी की आशंका का संकेत मिलने के बाद पायलटों ने आपात लैंडिंग का फैसला किया। विमान में सवार सभी 146 लोग सुरक्षित हैं। इनमें 137 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य शामिल हैं।