national
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, 20 लोग घायल
INT News9 August 2026 at 01:11 pm

अमरावती, 9 अगस्त। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर एक निजी बस दूसरे वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।