Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में किसानों ने किया सचिवालय में प्रदर्शन:धान खरीद 15 सितंबर से करने की मांग, बोले-गन्ने का रेट 600 रुपए हो

INT News7 September 2026 at 02:32 pm

कैथल में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर से जुड़े किसानों ने मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को सरकार के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व भारी संख्या में किसान लघु सचिवालय के पार्क में इकट्‌ठे हुए और नारेबाजी करते हुए गेट के सामने पहुंचे। प्रदर्शन की अगुवाई भाकियू एक सिद्धपुर के स्टेट कन्वीनर होशियार गिल ने की। किसानों ने मांग की कि धान की खरीद 15 सितंबर से सुचारू रूप से शुरू की जाए व नमी (मॉइस्चर) की लिमिट 17 से बढ़ाकर 20 की जाए। इसके अलावा गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए और इकबालपुर शुगर मिल में पिछले 9 साल से किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराया जाए। खरीफ की फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं होशियार गिल ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का ऐलान किया था, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई नोटिफिकेशन/गाइडलाइन्स जारी नहीं की गई है। इस घोषणा को बिना कोई ओर देरी किए हुए तुरन्त लागू किया जाए। टेक्निकल व अन्य कारणों से बड़ी संख्या में किसान अभी तक खरीफ की फसल का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, उनके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पुनः खोला जाए। DAP व यूरिया की पर्याप्त और समयबद्ध आपूर्ति हो इसके अलावा उन्होंने आगामी रबी सीजन में DAP व यूरिया की पर्याप्त और समयबद्ध आपूर्ति व उपलब्धता करवाने, हिसार, हांसी, जींद, फतेहाबाद, सिरसा आदि जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर के किसानों को मुआवजा देने, बिजली की हाईटेंशन लाइनों का उचित मुआवजा देने व पारदर्शी ढंग से जमीनों की मार्केट वैल्यू निकाली जाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी, कि इन मांगों को पूरा किया जाए, अन्यथा किसानों को बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।