national · पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा नया विस्तार, 'यात्री साथी' और भारत टैक्सी के बीच हुई साझेदारी
INT News19 July 2026 at 11:19 pm

कोलकाता, 19 जुलाई। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म 'यात्री साथी' को और बेहतर बनाने के लिए 'सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (भारत टैक्सी)' के साथ साझेदारी की है।